- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपूर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पंचवटी वृद्धाश्रम में मनाया गया

समाज हित, देश हित व आध्यात्मिक कार्यो में बड़चड़ के हिस्सा

नागपूर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे दिनांक 9 मार्च 2022 को पंचवटी वृद्धाश्रम में महिलाओं का सत्कार व फलों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस अवसर में कार्यक्रम की अध्यक्ष धारणा अवस्थी, Rmjm की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र, ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या शारदा नायडू जी मुख्य अतिथि रही। इस अवसर में नायडू मैडम ने महिलाओ को एक विशेष दिन मे सम्मान की आवश्यकता नहीं है वह अपने आप में ही सम्मान है अपने उदबोधन कथन में कहा।

इसी प्रकार अवस्थी मैडम, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे जी, जिला मंत्री सुनिता मांजरे जी, जिला सलाहकार गौरी कनोजे जी, जिला मंत्री निशा शुक्ला जी, संध्या कोसेकर जी ने अपने अपने मंतव्य रखे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी Rmjm की सदस्यो को फूलों की माला, सर्टिफिकेट व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, महाराष्ट्र की सभी active मातृशक्तियो को जो टीम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है और तन-मन-धन से सहयोग करती है। तथा समाज हित, देश हित व आध्यात्मिक कार्यो में बड़चड़ के हिस्सा लेती है सभी बहनों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शारदा नायडू जी का स्वागत शाल व श्रीफल से धारणा अवस्थी जी ने किया।वृद्धाश्रम की सभी मातृशक्तियों का सम्मान तथा फलों का वितरण टीम की बहनों ने किया।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष स्नेहलता पांडे जी, जिला मंत्री मंजू बाजपेई जी, जिला संगठन मंत्री भावना सिरोटिया, शैलजा मिश्रा जी, गुंजन मिश्रा जी और रेखा अनिल कुमार मिश्रा जी, सुनिता अनेजा जी, शिवानी पांडे जी, सांची मांजरे जी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन गौरी कनोजे जी और आभार प्रदर्शन शैलजा मिश्रा जी ने किया।

Rmjm की संस्थापिका /अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षअंबिका शर्मा जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम यशश्वी रूप से संपन्न हुआ।अंबिका शर्मा जी ने सभी बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *