- Breaking News, खेलकुद , नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : राज्यस्तरीय ‘असाही कप कराटे प्रतियोगिता 2026’ उत्साहपूर्वक संपन्न

नागपुर समाचार : स्वर्गीय जगदीशजी कोहळे की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय ‘असाही कप राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2026’ बड़े उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता श्री दत्त सभागार, गोधनी रोड, झिंगाबाई टाकली में आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन रयू क्यू शोरिन रयू कराटे डो ऑफ इंडिया एवं श्रद्धा क्रीड़ा व सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। राज्यभर से लगभग 400 कराटे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सत्कारमूर्ति के रूप में क्योशी संजय महाजन उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह पश्चिम नागपुर के विधायक माननीय श्री विकास ठाकरे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दत्त सभागार के संचालक श्री नितीन कोहळे, मनसे शहराध्यक्ष श्री चंदू लाडे, नगरसेवक श्री शैलेश पांडे तथा नगरसेविका श्रीमती ममता ठाकूर की विशेष उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों के रूप में श्रीमती ज्योति द्विवेदी (NBP न्यूज़ नागपुर), डॉ. सूर्यकांत द्विवेदी, श्री मुकेश माकरवार एवं श्री दीपक द्विवेदी श्री छत्रपती विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय चिटणीसपुरा महाल नागपूर से प्राचार्य श्री प्रफुल्ल लोढा उपस्थित रहे।

इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में शिहान सुरज गोडे, शिहान प्रशांत मानकर, शिहान शेख जावेद, शिहान सचिन अजिंकर, शिहान प्रवीण तिवारी, शिहान सतीश बिर्हा, सेन्सेई प्रचित बनसोड, सेन्सेई सोनल चौधरी (कडबे), सेन्सेई वृषभ साखरे, सेन्सेई सागर ढोरे, सेन्सेई मोनल मालवी (गोडे), सेन्सेई भावेश गोखरे, सेन्सेई आकाश ठाकूर एवं सेन्सेई भैरव प्रजापति उपस्थित थे।

इस सफल प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक शिहान निलेश मिश्रा एवं नेहा मिश्रा थे। सह-आयोजकों के रूप में पंकज पटेल, प्रतिज्ञा दहाट, महिमा सिंह, हर्ष धडकर, प्रियांशु मिश्रा, प्रज्वल वासनिक, आकांक्षा कनोजिया, जानवी कनोजिया, प्रथमेश सोनकुसरे, तंज़ीम कुरेशी एवं गौरिया आवळे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।