

वर्धमाननगर स्थित श्रेयस प्रांगण परिसर में वृक्षारोपण
नागपुर समाचार : विश्व पर्यावरण दिवस की उपलक्ष मे वर्धमाननगर स्थित श्रेयस प्रांगण परिसर में महापौर सौ. नीता ताई ठाकरे इनके शुभ हस्ते वृक्षारोपण संपन्न हुआ। नागपुर शहर संपूर्ण हरियालमय करने का संकल्प महापौर ठाकरे की ओर से किया गया।
उपरोक्त संकल्प का पालन करते हुए नगरसेवक संतोषदेवी लड्डा की अध्यक्षता में वर्धमाननगर स्थित श्रेयस प्रांगण परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीता ठाकरे इस अवसर पर बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। जब समाज के सभी वर्ग मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।
इस अवसर पर वर्धमान सहकारी गृह निर्माण समिति, वर्धमाननगर सर्वोदय केंद्र इन संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुखता से महापौर ठाकरे, सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर, शिक्षण सभापति संतोषदेवी लड्डा, नगरसेवक अतुल कोटेचा, बालू रारोकर, संजय अवचट, नगरसेविका सौ. अर्चना पड़ोले, महेंद्र कुमार कटारिया, पवन कुमार पोद्दार, वर्धमाननगर सर्वोदय केंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र अग्रवाल, सुनील केसान एवं सम्पूर्ण पदाधिकारी एवं वर्धमान नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी नागरिक उपस्थित थे। दिलीप सारडा ने आभार प्रकट किया।





