नागपूर समाचार : सोमवार शाम प्रताप नगर, माठे चौक इलाके में स्थित दीप एंड टाउन आइसक्रीम पार्लर के पास एक DP में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि त्रिमूर्ति नगर अग्निशमन केंद्र की टीम समय पर पहुंच गई और बड़े नुकसान को टाल दिया।
करीब शाम 6:35 बजे PBX कंट्रोल रूम को श्री ओके अनूप का कॉल मिला कि माठे चौक के पास DP में आग लग गई है। सूचना मिलते ही त्रिमूर्ति नगर फायर स्टेशन से MH 31 GD 0993 गाड़ी को रवाना किया गया। दमकल कर्मी सिर्फ 3 मिनट में यानी 6:38 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारी श्री भालसिंग, श्री वासन और श्री वरनकर ने तुरंत मोर्चा संभाला। DP में लगी आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने का काम शाम 6:58 बजे तक चला।
घटना में करीब 5000 रुपये की केबल जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि समय पर कार्रवाई से पूरा DP जलने से बच गया। रिपोर्ट के अनुसार अंदाजे बचत संपूर्ण DP की हुई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है। MSCB के श्री रविप्रकाश काले भी मौके पर मौजूद रहे।
चश्मदीद ने बताया कि अचानक DP से धुआं और चिंगारी निकलने लगी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। केंद्र अधिकारी श्रीमान भोराप के अनुसार समय पर कॉल मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती है। फिलहाल पुलिस और MSCB के अधिकारी आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड ने नागरिकों से अपील की है कि DP के आसपास कचरा न जलाएं और कोई भी चिंगारी दिखने पर तुरंत 101 पर कॉल करें।




