- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार, शिक्षा

नागपूर समाचार : नागपुर में फिल्म मेकिंग, एनिमेशन और वीएफएक्स पाठ्यक्रम प्रारंभ; GHRSTU का रिलायंस एनिमेशन से करार

नागपुर समाचार : जीएच रायसोनी स्किल टेक यूनिवर्सिटी (जीएचआरएसटीयू) ने रिलायंस एनिमेशन अकादमी के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है जिसके तहत नागपुर में विश्व स्तरीय फिल्म मेकिंग, एनीमेशन और वीएफएक्स शिक्षा शुरू की जाएगी. इस सहयोग से रायसोनी की शैक्षणिक उत्कृष्टता को रिलायंस एनिमेशन स्टूडियोज की उद्योग विशेषज्ञता का साथ मिला है जो लिटिल सिंघम, गोलमाल जूनियर और लिटिल कृष्णा जैसे प्रसिद्ध भारतीय एनिमेशन आईपी के निर्माता हैं।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तेजी से बढ़ते एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) उद्योग के लिए तैयार करना है जो पूरे भारत में काफी विस्तार कर रहा है. दोनों संगठनों के प्रतिष्ठित नेतृत्व पैनल ने मध्य भारत में एवीजीसी सेक्टर के भविष्य पर अपने विचार साझा किए.

पैनल में जीएचआरएसटीयू कुलपति डॉ. विवेक कपूर, डीन डॉ. आशुतोष पातुरकर, परिसर निर्देशिका डॉ. आरती देशपांडे, रियान टावर, तेजोनिधि भंडारे, सीईओ, रिलायंस एनिमेशन स्टूडियो संदीप शेट्टी, बिजनेस हेड, रिलायंस एनिमेशन अकादमी और अमित गंधारे, डायरेक्टर, पीआर, रायसोनी ग्रुप शामिल थे।

संवाद के दौरान भंडारे ने स्टूडियो-चालित पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया जिसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउसों में अपनाए गए वर्कफ्लो और स्टैंडर्ड को दोहराते हुए छात्रों को उद्योग-तैयार पेशेवर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इस साझेदारी के तहत जीएचआरएसटीयू, बी-एससी-इन फील्म मेकिंग, एनिमेशन तथा विजुअल इफेक्ट-विद हानर्स ‘एआई इन्टीग्रेटेड’ कार्यक्रम शुरू करेगी।

यह चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम फिल्म मेकिंग एवं विजुअल स्टोरीटेलिंग, एनिमेशन आईपी क्रिएशन, वीएफएक्स मास्टरी और एआई-पावर्ड प्रोडक्शन वर्कफ्लो पर केंद्रित होगा. पहले वर्ष में विजुअल आर्ट्स की बुनियाद, दूसरे वर्ष में सिनेमैटिक एक्सप्लोरेशन, तीसरे वर्ष में स्पेशलाइज्ड एडवांस प्रोडक्शन और अंतिम वर्ष में मीडिया एवं एवीजीसी मैनेजमेंट में ऑनर्स के साथ समाप्त होगा।

डिग्री प्रोग्राम के अलावा, यूनिवर्सिटी 24 महीने के एडवांस्ड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम और 3 महीने से 1 साल तक के शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी ऑफर करेगी जो एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में होंगे।