- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : पालक मंत्री बावनकुले ने अग्नि प्रभावित धामणगांव का किया दौरा, प्रत्येक पीड़ित परिवार को २.५ लाख रु. मदद

नागपुर समाचार : निषापुर तहसील के धामणगांव में २ मई की देर शाम लगी भीषण आग में कई परिवारों के घरों को भारो नुकसान हुआ। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बले हुए परों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक प्रगावित परिवार को खनिज महामंडल के माध्यम से २.५ लाख रुपये, राज्य सरकार की ओर से २३,००० रुपये की सहायता तथा कोराडी श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर संस्थान की ओर से २० लाख रुपये की मदद और आवश्यक बर्तन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

उनके साथ राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक संजय मेश्राम, सरपंच वैशाली चौधनी, राजू पारवे, सुधीर पारवे, आनंदराज राऊत, प्रमोद घरडे, उपविभागीय अधिकारी उमेश चव्हाण तथा अन्य वरिश अधिकारी उपस्थित थे।

पालक मंत्री ने कहा कि रात अचानक आए तेज तुफान और हवाओं के कारण आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना कैसे हुई इसकी जांव पुलिस करेगी लेकिन गांव वालों ने जिस साहस और एकता का परिचय दिया उससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गाव वालों के इस साहस को नमन किया और सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया।

पीड़ितों को त्वरित राहत

खनन महामंडल के माध्यम से प्रत्येक परिवार को घर निर्माण हेतु २.५ लाख रुपये। राज्य सरकार की ओर से २३,००० रुपये की तात्कालिक सहायता। कोराडी श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर संस्थान की ओर से २० लाख रुपये की सहायता। उमरेड एमआईडीसी की कंपनियों द्वारा सीएसआर के माध्यम से मदद के प्रयास। प्रत्येक परिवार को एक महीने का राशन और आवश्यक सामग्री। घायल पशुओं और जले हुए सामान के लिए अलग सहायता। घर निर्माण के लिए मुफ्त रेत। विद्यार्थियों को किताबें और यूनिफॉम।