- Breaking News, आयोजन

गोंदिया समाचार : “अपना दीपक स्वयं बनों”, तथागत भगवान गौतम बुद्ध की यह सीख आज भी प्रासंगिक – विधायक विनोद अग्रवाल

विधायक कार्यालय में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

गोंदिया समाचार : आज 1 मई 2026 को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल के जनसेवा कार्यालय में उनके चरणों को नमन कर एवं परम् पूज्य डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को अभिवादन कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, यह पावन दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (निर्वाण), और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। “अपना दीपक स्वयं बनो” बुद्ध की ये सिख आज भी प्रासंगिक है।