- Breaking News, आयोजन

गोंदिया समाचार : गोंदिया विधानसभा ग्रुप द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जागरूकता कार्यक्रम दिनांक ३ मई को सुबह ६.३० बजे सुभाष गार्डन में आयोजित

गोंदिया समाचार : जल संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए गोंदिया विधानसभा ग्रुप द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस गार्डन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वाटर रिचार्ज पर एक विशेष जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शुरू होगा।

इस सत्र में जल संरक्षण क्षेत्र के अनुभवी मार्गदर्शक प्रताप जी भारद्वाज उपस्थित रहकर वर्षाजल संचयन के सबसे सरल, सस्ती और प्रभावी तकनीकों की जानकारी देंगे।

उनका फोकस रहेगा

  • नया घर बनाते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग का डिज़ाइन
  • पहले से बनी इमारतों में रिचार्ज सिस्टम जोड़ने के आसान तरीके
  • जमीन के नीचे पानी के स्तर को बढ़ाने के व्यावहारिक मॉडल
  • 30 मिनट में समझ आने वाली फील्ड-आधारित जानकारी

कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों में जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और हर नागरिक को “बातों से आगे बढ़कर” जमीन पर काम करने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों ने आम नागरिकों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा विद्यार्थी समूहों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग जल संरक्षण की दिशा में स्वयं आगे आएँ।