- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : आदर्श विद्या मंदिर में उत्साहपूर्वक मनाया गया गुरुदीक्षा समारोह

नागपुर समाचार : आदर्श विद्या मंदिर संस्था द्वारा संचालित श्रीमती सी बी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल एवम कनिष्ठ महाविद्यालय, गाँधीबाग में कक्षा बारहवीं की छात्राओ के लिए गुरुदीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के सह सचिव दामोदरदास चांडक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व विद्यार्थी डॉ. वर्षा बियानी सारडा ने कार्यक्रम की शोभा बढाई।

छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। बारहवीं की छात्रा कु ख़ुशी जैन ने अपने अनुभव बताये तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु. आरुशी किटे ने अपने मनोगत व्यक्त किये। साथ ही लघु नाटिका, प्रेरणा गीत व नृत्य जैसे मनोरंजक कार्यक्रम एवं कक्षा बारहवीं की छात्राओं के दो साल के सफर को स्लाइड शो यादों का सफर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

माइंड फेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार (५०००रु) भवन्स विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थी नयन बैद्येहता, द्वितीय पुरस्कार (२५०० रु) हिस्लोप कॉलेज की छात्रा कु. सैयदा ऐमन फातेमा तथा आरुष मल्धुरे भवन्स विद्या मंदिर स्कूल, श्रीमती सी.बी. आदर्श विद्या मंदिर कनिष्ठ महाविद्यालय से क. याशिका हिस्लोप कॉलेज से इहिना मुखर्जी तथा घरमपेठ साइंस कॉलेज से प्रत्युष केदार ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार (१००० रु.) एवम् सेण्टर पॉइंट स्कूल से कु. तनिष्का मैनानी ने सांत्वना पुरस्कार (५०० रु) प्राप्त किया साथ ही बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द इयर व् १००% उपस्थिति हेतु भी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार वितरण समारोह का सफल सुत्रसंचालन श्रीमती प्रीति द्विवेदी ने श्रीमती किया। कौशल्या देवी महाविद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रीति शाहू एवं श्री गुंजन जैन ने अपने महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न कोर्सेस की जानकारी बच्चो को प्रदान की।

शिक्षिका डॉ. अल्पा नगरनाईक ने छात्राओं को विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों को अपना कर ही आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया एवं प्राचार्या डॉ. अनुराधा नागपाल ने छात्राओं को संघर्ष का महत्व बताया। दामोदरदास चांडक ने कहा कि ज्ञान और संस्कार की सुगंध दूर दूर तक फैलाना विद्यार्थियों का प्रथम कर्तव्य है।