- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : टी२० सीरीज से पहले जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे भारतीय खिलाड़ी

नागपुर समाचार : भारतीय टी२० टीम के सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी२० सीरीज से पहले जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए। दोनों टीमों के बीच नागपुर में २१ जनवरी को पहला टी२० मैच खेला जाएगा। इससे पहले टीम के सदस्य जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचे। भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ये सभी जंगल में खुली जीप में घूम रहे हैं।

टी२० विश्व कप २०२६ की शुरुआत सात फरवरी से होगी। इससे पहले भारत पांच मैचों की टी२० सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत २१ जनवरी से होगी। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा मैच २३ जनवरी को रायपुर, तीसरा मैच २५ जनवरी को गुवाहाटी, चौथा मैच २८ जनवरी को विशाखापत्तनम और पांचवां मैच ३१ जनवरी को तिरुवनंतप्रम में खेला जाएगा। टी २० विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है।