- Breaking News, प्रतिक्रिया

गोंदिया समाचार : भाजपा नगराध्यक्ष प्रत्याशी कशिश जायसवाल ने प्रभाग 7 और 9 में किया जनसंवाद, जनता ने कहा “तय भाजपा जय भाजपा”

भ्रष्टाचारी कांग्रेसी उम्मीदवार के बदले स्वच्छ छवि के कशिश जायसवाल को चुने: विधायक विनोद अग्रवाल

गोंदिया समाचार : 2 दिसंबर को होने जा रहे गोंदिया नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार कशिश जायसवाल ने प्रभाग क्र 7 और 9 में जनसंवाद यात्रा की। इस जनसवांद यात्रा में जनता के विधायक विनोद अग्रवाल की पत्नी श्रीमती सविता अग्रवाल एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर कशिश जायसवाल सहित सभी नगरसेवक उम्मीदवारों के लिए वार्डवासियों से आशिर्वाद मांगा।

भाजपा प्रत्याशियों के इस ज़नसवांद यात्रा को भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा। कर्तव्यनिष्ठ, स्वच्छ छवि के चलते कशिश जायसवाल हर मन के चहेते बनें हुए है। भाजपा से नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार कशिश जायसवाल के घर-घर ज़न संवाद आशिर्वाद यात्रा में आशिर्वाद के साथ ही जय भाजपा, तय भाजपा का भी नारा गुंजा। इस नारे ने उम्मीदवारों के हौसलों को उर्जावान कर दिया।

प्रभाग क्र 9 से भाजपा प्रत्याशी विनोद गुडडू चांदवानी, कु. निहारिका पारधी, प्रभाग 7 से शिवशर्मा, ममता प्रकाश बंसोड़ सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शहर की प्रगति के लिए कशिश जायसवाल के साथ भारी हुजूम में दिखाई दे रहा है।

कशिश जायसवाल की इस यात्रा में भाजपा के मुद्दे, संकल्प और वादे जन-जन तक पहुँचाने जोर शोर से प्रचार जारी है। ढोल-तासो से जगह जगह स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया जा रहा है।

कशिश जायसवाल आमजन का आशिर्वाद लेने के साथ जन समस्याओं का भी संज्ञान ले रहे है, महानगर पालिका तर्ज पर सड़को के निर्माण, वार्ड में नियमित साफ सफाई, 24 घँटे बिजली और गोंदिया के बेहतर कल के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने कमल का फूल वाला बटन दबाने की हाथ जोड़कर विनंती कर रहे है।