- Breaking News, आंदोलन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : वर्धा रोड दूसरे दिन भी जाम, करोड़ों का नुकसान, असहनीय यातनाएं

नागपुर समाचार : किसानों को पूरी तरह कर्जमाफी, दिव्यांगों को न्याय प्रदान करने आदि मांगों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन भी वर्धा महामार्ग जाम है जिसके कारण आम लोगों को भारी यतनाएं सहन करनी पड़ रही हैं। करोड़ों का व्यापार घाटा होना शुरू हो गया है। बाहरगांव से आनवाले यात्री असहनीय वेदनाएं सहन कर शहर में पहुंच कर पा रहे हैं। इसे कडू की मनमानी तथा प्रशासन तथा सरकार की बड़ी विफलता माना जा रहा है।

कल रात दिवाली की छुट्टियां मनाकर यवतमाल से पहुंचे एक यात्री ने बताया कि उसे अपनी पत्नी, २ माशूम पुत्रियों के साथ १७से १८ किलोमीटर पैदल चलकर नागपुर पहुंचना पड़ा। आंणोलनकारियों से उन्होंने काफी मिन्नतें की लेकिन वे नहीं माने। उनका आरोप था कि महिलाओं की उपस्थिति के बावजूद एक आंदोलनकारी खुले में पेशाब करने लगा। टोकने पर उसने मुंहजोरी कर धमकाना शुरू कर दिया। प्रशूति के लिए नागपुर आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों को इस आंदोलन के कारण असहनीय यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं।

किसानों का यह आंदोलन दूसरे दिन अधिक गर्म हो गया है। सरकार ने अभी तक कोई दखल नहीं ली ही लेकिन समझा जाता है कि जल्द ही आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जा सकती है। बच्चू कडू, राजू शेट्टी की की गिरफतारी संभव है। कल रात कडू तथा शेट्टी के अलावा वामनराव चटप, पूर्व मंत्री महादेव जानकर वर्धा रोड पर बीच सड़क पर ही सोए। यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है तथा वाहनों की कतारें लग गई हैं। सड़क जाम होने से पलोटी कॉलेज ने आज भी कॉलेज को छुट्टी घोषित कर दी है।

आंदोलन के कारण आसपास के होटल, ढाबे, शराब दुकानें, रेहड़ीवाले जमकर कमाई कर रहे हैं। आज सुबह आंदोलन के कारण नवभारत, लोकमत जैसे कुछ अखबार भी शहर में विलंब से पहुंचे। आरोप है कि आंदोलनकारियों ने कई वाहनों के टायर से हवा निकाल दी। हालांकि कल की तुलना में आज आंदोलनकारियों की भीड़ कम है।

रेल रोको आंदोलन की चेतावनी

कडू ने आज दोपहर १२ बजे तक मांगें नहीं मानने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि सरकार ने चर्चा का द्वार बंद कर दिया है। जामठा से जबलपुर-हैदराबाद मार्ग पर भी आंदोलनकारी डटे हुए हैं।