सामूहिक क्षमावाणी समारोह में हुआ “महावीर युवा गौरव पुरस्कार-2025” का भव्य आयोजन
नागपुर समाचार : महावीर युथ क्लब द्वारा परंपरानुसार आयोजित सामूहिक क्षमावाणी समारोह इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह समारोह पिछले 31 वर्षों से लगातार अबाधित रूप से आयोजित किया जा रहा है और जैन समाज की एकता एवं परंपरा का प्रतीक बन चुका है।
इस बार का आयोजन प. पु.आचार्य श्रीमद विजय महासेनसुरी म.सा.सहित अनेक मुनिराजों के मंगल आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महावीर युथ क्लब ने “महावीर युवा गौरव पुरस्कार-2025” प्रदान किए। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करना और उन्हें गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना रहा।
राष्ट्रस्तरीय सेवा सम्मान पुरस्कार 2025 : परमभक्त प्रतीक राजेशजी सरावगी
राज्यस्तरीय विशेष सम्मान पुरस्कार 2025 : संतोष जैन पेंढारी (नागपुर)
जिलास्तरीय विशेष सम्मान पुरस्कार 2025 : अनिल जी जैन (नागपुर) अतुल कोटेचा जैन (नागपुर), अरविंद हनवंते जैन (नागपुर)
समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जी कुकेकर तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा उद्योगपति मनिष भाई मेहता उपस्थित रहे। इस दौरान अनिल जैन के समाजसेवा, संगठनात्मक कार्यों और युवाओं को जोड़ने के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की गई। वहीं अतुल कोटेचा जैन द्वारा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान को भी उल्लेखनीय बताते हुए सराहा गया। संपूर्ण आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया और युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। सामूहिक आरती और क्षमावाणी के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।




