- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नेहरू पुतला पार्क इतवारी में धरती माता थीम के साथ विराजेंगी रेणुका माता

नागपुर समाचार : नवरात्रोत्सव के अवसर पर नेहरू पार्क नवरात्र दुर्गा उत्सव मंडल (इतवारी माऊली) इस वर्ष माहुरगढ़ की रेणुका माता का भव्य दर्शन कराएगा। मंडल के स्थापना के पाँचवें वर्ष में पहली बार शहर में धरती माता थीम पर आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। इतवारी जैसे व्यस्त क्षेत्र में मंडल का यह शाही आयोजन भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। पंडाल की सजावट प्रसिद्ध कलाकार आनंद इंगले द्वारा की जा रही है।

इससे पूर्व मंडल ने भवानीमाता, तुलजाभवानी, सप्तश्रृंगी और कोल्हापुर की महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों को दर्शन कराए थे। मंडल की ओर से इस वर्ष भी विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें माता का भव्य आगमन, गोंधल, रास-गरबा और महाप्रसाद प्रमुख हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के दीपक महाजन, देवेंद्र हरड़े, सतीश महाजन, संजय महाजन, गजेंद्र पांडे, उल्हास महाजन, सचिन सावरकर, महेंद्र महाजन, सौरभ महाजन, चेतन येनुरकर, सारंग महाजन, अंश खनोरकर, सिद्धांत महाजन, मृणाल महाजन, हर्षद येनुरकर, प्रवीण पौनीकर, अक्षय वैतागे, सुजल महाजन, ऋतुज महाजन, अर्पित महाजन, आर्यन केडवदकर, साहिल हरड़े, करण येनुरकर, प्रशांत माड़ी, अर्णव महाजन, प्रत्युष हरड़े, अनुराग येनुरकर आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *