- Breaking News, अपघात, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मनकापुर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, स्कुल वैन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर; हादसे में आठ बच्चे घायल, एक की हालत गभीर

नागपुर समाचार : शहर के मानकापुर फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल वैन और स्कूल बस की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि स्कुल वैन के परखच्चे उड़ गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्कुल वैन छात्रों को लेकर मानकपुर फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी सामने से आती स्कुल बस ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कुल वैन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन चालक सहित आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मानकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पांच बच्चों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तीन का इलाज कुणाल अस्पताल में जारीहै। वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वर्तमान में मनकापुर फ्लाईओवर पर दुरुस्ती का काम शुरू है। इस कारण एक साइड की सड़क को यातायात के लिए बंद किया गया है। वहीं दूसरे साइड से यातायात शुरू है। जिसके कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं। इसमें लेकर नागरिकों ने कई बार आवेदन देकर सुरक्षा के उपाय उठाने की मांग की।

हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने हादसे के लिए निर्माण कर रही कंपनी को जिम्मेदार बताया। कांग्रेस नेताओं ने सम्बंधित कम्पनी के अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *