- Breaking News, नागपुर समाचार, नियुक्ती

नागपुर समाचार : नितिन गडकरी से मिले शहर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री आगामी चुनाव में मजबूती के साथ काम करने का किया आवाहन

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित कर दी है। शुक्रवार को तिवारी ने अपनी नई नवेली टीम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान गडकरी ने सभी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

आगामी नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी के तहत बुधवार को भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित की। तिवारी ने अपनी टीम में 16 उपाध्यक्ष, 16 मंत्री और चार महामंत्री बनाये, जिसमें एक महिला महामंत्री भी शामिल है। तिवारी की नई टीम में नए और पुराने चेहरों को शामिल किया है, इसी के साथ जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात शुक्रवार को तिवारी ने अपनी टीम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसी के साथ आगामी चुनाव में मजबूती और सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का आवाहन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *