IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 56वें मैच में मंगलवार (6 मई) को मुंबई इंडियंस (MI)को गुजरात टाइटंस (GT) ने 3 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हाई वोल्टेज ड्रामा वाले मैच में आखिरी गेंद पर नतीजा निकला। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का विजय रथ रुक गया।
लगातार 6 जीत के बाद मुंबई इंडियंस मैच हारी। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची। मुंबई इंडियंस 12 मैच में 14 अंक के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई। गुजरात को अगला मैच 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। मुंबई को अगला मैच 11 मई को पंजाब किंग्स से खेलना है।
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम से गुजरात टाइटंस को 19 ओवर में 147 रन का टारगेट मिला। बारिश से मैच रुकने तर गुजराट टाइटंस ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बना लिए थे।
मैच शुरू होने बाद 1 ओवर में 15 रन चाहिए थे। राहुल तेवतिया 5 और गेराल्ड कोएत्जी 5 रन बनाकर क्रीज पर थे। दीपक चाहर 15 रन डिफेंड नहीं कर पाए। तेवतिया ने चौका जड़ा। कोएत्जी ने छक्का जड़ा। इसके अलावा उन्होंने 1 नोबॉल की। आखिरी गेंद पर अरशद खान को हार्दिक पंड्या रन आउट नहीं कर पाए। नहीं तो मैच सुपर ओवर में पहुंच जाता।
मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। 26 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 71 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद 5 विकेट 26 रन के अंदर गिर गए। अंत में कॉर्बिन बॉश ने अच्छी पारी खेली। उनकी जगह कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर अश्वनी कुमार ने गेंदबाजी की।
मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने 53, सूर्यकुमार यादव ने 35 और कॉर्बिन बॉश ने 27 रन बनाए। रियान रिकल्टन 2, रोहित शर्मा 7, तिलक वर्मा 7, हार्दिक पंड्या 1 और नमन धीर 7 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर 8 और कर्ण शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए रविश्रीनिवासन साई किशोर ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी ने 1-1 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 5 रन बनाए। शुभमन गिल ने 43, जोस बटलर ने 30, शरफेन रदरफोर्ड ने 28, शाहरुख खान ने 6, राहुल तेवतिया ने नाबाद 11, राशिद खान ने 2, गेराल्ड कोएत्जी ने 12 और अरशद खान ने नाबाद 1 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 1 विकेट लिए। शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। वाशिंगटन सुंदर की जगह अरशद खान की वापसी हुई। हार्दिक पंड्या ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।
गुजरात टाइटंस की पारी
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 5 रन बनाए। शुभमन गिल ने 43, जोस बटलर ने 30, शरफेन रदरफोर्ड ने 28, शाहरुख खान ने 6, राहुल तेवतिया ने नाबाद 11, राशिद खान ने 2, गेराल्ड कोएत्जी ने 12 और अरशद खान ने नाबाद 1 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 1 विकेट लिए।