- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL  समाचार : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की चौथी जीत, गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराया

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 26वें मैच में शनिवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। 181 रन के टारगेट के जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की यह 6 मैच में चौथी जीत थी। वह 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई। गुजरात टाइटंस दूसरे पर खिसक गई। दिल्ली कैपिटल्स पहले नंबर पर पहुंच गई। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में 4 अर्धशतक लगे। गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने 38 गेंद पर 65 रन जोड़े। ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम 58 और निकोलस पूरन ने 61 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने नाबाद 28 और अब्दुल समद ने नाबाद 2 रन बनाए। डेविड मिलर ने 7 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए हैं। राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 37 गेंद पर 56 और शुभमन गिल ने 38 गेंद पर 60 रन बनाए। जोस बटलर ने 16, वाशिंगटन सुंदर ने 2, शरफेन रदरफोर्ड ने 22, शाहरुख खान ने नाबाद 11 और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले आउट हुए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिए। लखनऊ की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका मिला। गुजरात की प्लेइंग 11 में कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने 38 गेंद पर 65 रन जोड़े। ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम 58 और निकोलस पूरन ने 61 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने नाबाद 28 और अब्दुल समद ने नाबाद 2 रन बनाए। डेविड मिलर ने 7 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए हैं। राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *