- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL समाचार : राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता, पंजाब को 50 रनों से धोया

IPL समाचार : राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले में 50 रनों से हराया। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम नेहल वढेरा की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ये पहली हार है। वहीं राजस्थान की टीम ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता है।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में पंजाब को डबल झटके दिए। उन्होंने प्रियांश आर्या (0) और श्रेयस अय्यर (10) को क्लीन बोल्ड किया। संदीप शर्मा ने मार्कस स्टॉयनिस को आउट किया। प्रभसिमरन 16 गेंद में 17 रन ही बना सके। ग्लेन मैक्सवेल और नेहल के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 गेंद में 88 रन की साझेदारी हुई। ग्लेन मैक्सवेल 21 गेंद में 30 और नेहल वढेरा 41 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यांश 2, मार्को 3 और अर्शदीप ने एक रन बनाए। शशांक सिंह 13 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, संदीप और तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 67 और रियान पराग ने 43 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने पावरप्ले में 53 रन बनाए। राजस्थान को पहला झटका 11वें ओवर में लगा। कप्तान संजू सैमसन 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंद में 67 रन की पारी खेली। नीतिश राणा 7 गेंद में 12 रन ही बना सके। हेटमायर ने 12 गेंद में 20 रन का योगदान दिया। रियान पराग ने नाबाद 43 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 5 गेंद में 13 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन ने एक एक विकेट झटका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *