जगह-जगह फुलों से की पंखुड़ियों से स्वागत
नागपुर समाचार : नागपुर में चुनाव का रंग चढ़ रहा है। भाजपा अपनी माइक्रो प्लानिंग के तहत नागरिकों तक पहुंच रही है। आज शनिवार सुबह से केंद्रीय मंत्री तथा नागपुर लोकसभा के उम्मीदवार नितिन गडकरी की लोकसंवाद यात्रा (जनसंवाद यात्रा) मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई।
गडकरी का क्षेत्र की जनता द्वारा अनेक स्थानों पर गुलाब के फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। गडकरी द्वारा जगह-जगह संबोधित करते हुए देश और नागपुर में एक लाख करोड़ के विकास कार्यों का जिक्र किया जा रहा है।
तालाब, रोड, ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज, रोजगार, पक्के मकान, जैसी विकास की योजनाओं को आगामी काल में अमल में लाने का आश्वासन देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार ४०० पार के लिए बीजेपी को वोट करने की अपील वे कर रहे हैं।
विधायक प्रवीण दटके, विकास कुंभारे, शहराध्यक्ष जितेंद्र उर्फ बंटी कुकड़े, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत आगलावे गडकरी के सारथी बनकर पूरी यात्रा में उनके साथ रहे।
यात्रा सुबह ९ बजे गांधीसागर के पास रजवाड़ा पैलेस से शुरू होकर छत्री वाले गणेशजी आरिफ होटल, बजरिया, शीतला माता चौक, हज हाउस, गणेश चौक, गांधी पुतला, स्वीपर कालोनी, अग्रेसन्न चौक, बुद्धखां का मीनारा, वाकर रोड, बड़कस चौक, लकड़ापुल चौक, गुजरी, गंगाबाई घाट, शिवाजी नगर गेट, अग्निमाता मंदिर, झंडा चौक, सिरसपेठ, अशोक चौक, वकील पेठ, कर्नल बाग चौक होते हुए मॉडल मिल चौक व्यायाम शाला के पास समाप्त हुई।
यात्रा में अर्चना डेहनकर, किशोर पलांदुरकर, बंडू राऊत, राम अंबुलकर, गुड्ड त्रिवेदी, दीपराज पार्डीकर, विनायक डेहनकर के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।