- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : गडकरी के हस्ते पंडित बच्छराज व्यास पर हिंदी अनुवादित पुस्तक का लोकार्पण

नागपुर समाचार : अंचल की सुप्रसिद्ध प्रकाशन संस्था ‘अविशा प्रकाशन ‘ की एक गरिमामय पुस्तक लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष जनसंघ (आज की भाजपा) स्व बच्छराज जी व्यास के जीवन पर आधारित एक सचित्र पुस्तक ‘अजातशत्रु : हमारे अपने भैयाजी पंडित बच्छराज जी व्यास’ का लोकार्पण देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भूतपूर्व कार्यवाहक श्री भैयाजी जोशी के हस्ते संपन्न हुआ। 

महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व विधायक गिरीश व्यास द्वारा अपने पिता को समर्पित इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद श्रीमती ज्योति लाटा ने किया। समारोह में अनुवादक सहित पुस्तक के प्रकाशनार्थ अथक परिश्रम करने वाले नगर के साहित्यकार अविनाश बागड़े का जाहिर सत्कार नगर के श्रेष्ठतम सुरेश भट्ट सभागृह के भव्य हाल में श्री बच्छराज जी व्यास स्मृति प्रतिष्ठान और समर्पण सेवा समिति की ओर से किया गया।

मंच पर देश के ख्यातनाम राष्ट्रीय कवि सर्वश्री धर्मेंद्र सोलंकी, उपेंद्र पाण्डेय, अभय निर्भीक, मुकेश शांडिल्य, महेश तिवारी के अलावा विशेषत: पद्मश्री डा सुनील जोगी और जगदीश सोलंकी जो अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलनार्थ पधारे उनकी गरिमामय उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *