- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : 26, 27 को जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर का इस्तक़बाले रमज़ान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

26, 27 को जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर का इस्तक़बाले रमज़ान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

नागपुर समाचार : कुछ ही दिनों बाद पवित्र माह रमजानु मुबारक आरंभ होने जा रहा है। मुस्लिम समुदाय को इसकी अत्यधिक प्रतिक्षा रहती है। इसे लाभकारी बनाने के लिए जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर की महिला और पुरुष विभाग “इस्तक़बाले रमज़ान” पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

ये कार्यक्रम शनिवार 26 मार्च को महिलाओं के लिए जाफर नगर के सूरी लान में शाम 7 से 9 बजे तक, इतवार 27 मार्च को पुरुषों के लिए जाफर नगर, टीचर्स कालोनी के मर्क़ज़ हाल में सुबह 11 से 1 बजे तक, महिलाओं और पुरुषों के लिए पर्दा व्यवस्था के साथ कामठी के दारोगा मस्जिद के पास स्थित कार्यालय में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहे हैं।

कोविड नियमों का पालन करते हुए इन कार्यक्रमों में रोज़े, ज़कात के महत्व के अलावा विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। महिलाओं के लिए रविवार 3 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक जाफ़र नगर, टीचर्स कालोनी के मस्जिद मरकज़ हॉल में कॉलोनी में रमज़ानुल मुबारक के पूरे माह “कुरआन के अनमोल मोती” विषय पर व्याख्यान माला आयोजित की जा रही है।