
नागपुर मेडिकल अस्पताल के 76 निवासी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
नागपूर समाचार : नागपुर के शासकीय मेडिकल अस्पताल और महाविद्यालय के 76 निवासी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी खुद रेजिडेंशियल डॉक्टर के अध्यक्ष सजल बंसल ने दी है। डॉक्टर सजल बंसल ने बताया कि पहली और दूसरी लहर में निवासी डॉक्टरों ने अच्छा काम किया है और लगातार तीसरी लहर में भी यह डॉक्टर काम कर रहे हैं।
लेकिन इस बीच पिछले 10 दिनों में मेडिकल में 76 निवासी डॉक्टर कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी निवासी डॉक्टरों में कोरोना के सौम्य लक्षण है। इसमें से 22 डॉक्टर ठीक भी हो गए हैं और अपने काम में वापस आ गए हैं जबकि दो डॉक्टरों को भर्ती करवाया गया है वही 52 डॉक्टरों को आइसोलेशन में रखा गया है।