- नागपुर समाचार

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का भाजपा कार्यालय दुर्ग में आगमन।
भविष्य की रणनीति को लेकर की चर्चा

दुर्ग :-  गुरुवार 30 सितंबर को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आगमन हुआ। अभिषेक सिंहजी ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तैल चित्र पर माल्यर्पण किया एवं द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। समारोह में युवा आइकॉन व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की उन्होंने कहा कि कोरोना कि पहली और दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ सरकार जनता को मदत करने में नाकाम रही। कोरोना के दूसरे दौर में तो ऑक्सिजन सप्लाई में और प्रोडक्शन में सरकार ने ध्यान ही नही दिया और जनता को मरने के लिए छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार की योजनाएं आम जनता तक नही पहुचने दे रही है।


इसलिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आक्रामक आंदोलन छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध मे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन दुकान पर केंद्रीय योजनाओं का फ्लेक्स लगाया जाएगा। इस तरह के ऐसे कई कार्य जनता की भलाई के लिए और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए किए जाएंगे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका चन्द्राकर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर जी, जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर जी, नटवर ताम्रकार जी, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, संतोष सोनी, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, जितेंद्र साहू, कार्यलय मंत्री नीरज पांडे, जिला आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया, सत्यनारायण सिंहजी, कल्याण भट्टड़ जी, सहित समस्त भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *