- Breaking News, Chif editor: Jyothi Diwedi, उद्घाटन, खासदार क्रीड़ा महोत्सव, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : “किडा खासदार महोत्सव” में उमड़ा जनसैलाब, सुनील शेट्टी की उपस्थिति से बढ़ी शोभा

नागपुर समाचार : नागपुर में आयोजित “किडा खासदार महोत्सव” का भव्य आयोजन आज उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन माँ, मा. नितिन गडकरी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करना है।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।