- Breaking News, नागपुर समाचार, नियुक्ती

नागपूर समाचार : मुरुगानंथम एम. नये अतिरिक्त आयुक्त, मनपा में संभाला पदभार

नागपुर समाचार : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के २०२० बैच के अधिकारी मुरुगानंथम एम. ने गुरुवार को महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के अवसर पर मुरुगानंथम ने मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने डॉ. विपिन इटनकर को आदिवासी कलाकारों द्वारा बनाई गई एक विशेष पेंटिंग भेंट की। वहीं मनपा आयुक्त ने भी नई जिम्मेदारी के लिए मुरुगानंथम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुरुगानंथम एम. ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। महानगरपालिका में नियुक्त होने से पहले उनका प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। उन्होंने चंद्रपुर में सहायक जिलाधिकारी और उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, उन्होंने चंद्रपुर में ही ‘एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना’ के परियोजना अधिकारी का कार्यभार भी सफलतापूर्वक संभाला है।

मनपा में अतिरिक्त आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पूर्व मुरुगानंथम ने गोंदिया और बीड जिला परिषदों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के