नागपुर समाचार : महाराष्ट्र में सामाजिक एकता, विश्वास और सकारात्मक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा राज्य स्तरीय अभियान “एकता और विश्वास से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग” का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 25 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे से नागपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति सरोवर, जामठा में आयोजित होगा।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता अपेक्षित है।
ब्रह्माकुमारीज़ नागपुर द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी विश्वास, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना, साथ ही महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनजागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
“एकता और विश्वास से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग” के मूल सिद्धांत पर आधारित मूल्यनिष्ठ समाज द्वारा महाराष्ट्र के कायाकल्प हेतु ब्रह्माकुमारिज द्वारा A to H रोडमॅप तयार किया गया है:
- A-Addiction-free Society
- B-Balance Living
- C-Cleanliness & Civic Responsibility
- D-Dharma, Discipline and Cultural Revival
- E-Education with Values
- F-Fitness, Faith and Yogic Lifestyle
- G-Green & Sustainable Maharashtra
- H-Harmony, Health & Happiness
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। निर्धारित पास के साथ समय से पूर्व पहुंचने, ओरिजनल आधार कार्ड साथ रखने तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
रेजिस्ट्रेशन https://vishwashantisarovar.org/registration इस लिंक पर कर सकते है। इस ऐतिहासिक राज्य स्तरीय अभियान में सहभागी होकर महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें ऐसा आवाहन ब्रह्माकुमारी रजनी दीदीजी, प्रभारी नागपूर उपक्षेत्र ने किया है।




