नागपुर समाचार : आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था और महानगर पालिका चुनावों के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विदर्भ संगठन बैठक सोमवार को नागपुर में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अगुवाई में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में, पार्टी पदाधिकारियों ने एक बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नागपुर जिले में भाजपा को किसी भी गठबंधन के बिना, अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।
वियो: राज्य में स्थानीय निकाय और महानगर पालिका चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागपुर में पूर्व विदर्भ संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अगुवाई में हुई इस बैठक में आगामी चुनावों के साथ-साथ नागपुर विभाग स्नातक चुनाव की तैयारियों और संगठन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन में एकजुटता पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने नेताओं से आपसी मनमुटाव समाप्त कर एक साथ काम करने का भावनात्मक आह्वान किया और कहा, “जिनसे आप नाराज हैं, या जो आपसे नाराज हैं, वे सभी एक साथ आएं और मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ें।”
हालाँकि, इस दौरान नागपुर के पदाधिकारियों और नेताओं ने एक बड़ी मांग रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में भाजपा संगठन बहुत मजबूत है, इसलिए आगामी चुनावों में किसी भी गठबंधन के बिना, पार्टी को अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।




