
IPL समाचार : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए याद किया जाएगा। बिहार का यह लड़का आईपीएल अर्धशतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बना। फिर सबसे युवा शतक जड़ने वाला खिलाड़ी भी बना। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए।
राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वह 6 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। राजस्थान का अगला मैच मुंबई इंडियंस से 1 मई को है। गुजरात का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 2 मई को है।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 50 गेंद पर 84 रन बनाए। जोस बटलर ने नाबाद 50 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 13 और राहुल तेवतिया ने 9 रन बनाए। शाहरुख खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए महेश तीक्ष्णा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और युद्धवीर सिंह चरक ने 1-1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 101 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 70 रन बनाए। रियान पराग ने नाबाद 32 रन बनाए। नितीश राणा 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।
रियान पराग ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। फजहलक फारूकी की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। तुषार देशपांडे की जगह युद्धवीर चरक को मौका मिला। गुजरात टाइटंस के लिए करीम जनत ने डेब्यू किया। गुजरात टाइटंस 8 मैच में 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 9 मैच में 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है।