IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 31वें मैच में मंगलवार (15 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने कांटे के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से हरा दिया। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स 15.1 ओवर में 95 रन पर आउट हो गई।
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंद पर 30 और प्रियांश आर्या ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। शशांक सिंह ने 17 गेंद पर 18, जेवियन बार्टलेट 11, नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश 2, ग्लेन मैक्सवेल 7, सूर्यांश शेडगे 4 और मार्को यानसेन 1 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा और एनरिख नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 37 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे और आंद्रे रसेल ने 17-17 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 2, सुनील नरेन 5, वेंकटेश अय्यर 7, रिंकू सिंह 2 और हर्षित राणा 3 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा खाता नहीं खोल पाए। एनरिख नॉर्खिया बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट और जोश इंग्लिस ने डेब्यू किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मोइन अली की जगह एनरिख नॉर्खिया को मौका मिला।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल में सबसे कम स्कोर को डिफेंड किया
आंद्रे रसेल को मार्को यानसेन ने बोल्ड किया। 112 रन के टारगेट के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 15.1 ओवर में 95 रन पर आउट। पंजाब किंग्स ने 16 मैच जीतकर आईपीएल में सबसे कम स्कोर को डिफेंड किया।