- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ‘एलोरा द वूमेस प्राइड’ का भव्य समापन, साकारात्मक प्रतिसाद के साथ सफल हुआ कार्यक्रम

‘श्रीमती शोभा विनोद मेमोरियल पुरस्कार’ से सम्मानित हुई महिलाएं

◾एलोरा द वूमेंस प्राइड की ओर से महिला सत्कार कार्यक्रम सम्पन्न

नागपुर समाचार : रीमा घोष की प्रस्तुति ‘एलोरा द वूमेस प्राइड’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय एक्सिबिशन का भव्य आयोजन गणेश लॉन, बजाज नगर में किया गया। इस आयोजन में असंख्य महिलाएं शामिल हुई, कई महिलाओ ने साकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी दि।

रीमा घोष और उनकी संस्था ‘एलोरा द वूमेंस प्राइड’ हमेशा से महिलाओं की प्रतिभा को निखारने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी सक्रिय रही हैं. कार्यक्रम में अथिति के तौर पर प्रगति पाटील, प्रदीप मैत्री, शोमीता विश्वास, विनोद सर, ज्योती द्विवेदी, अश्विनी चौलवार आदी उपस्थित थे।