- Breaking News, अपघात, विदर्भ

वाशिम समाचार : समृद्धि महामार्ग पर फिर दुर्घटना, दो की मौत

यह दुर्घटना जिले के कारंजा के पास हुई

वाशिम समाचार : समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार-बुधवार की रात एक बार फिर से महामार्ग पर भीषण दुर्घटना हुई है। इस में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना जिले के कारंजा के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान नागपुर निवासी अदिति जोशी और उनकी चार साल की बच्ची आनंदी जोशी है।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार मुंबई से नागपुर जारहा था। जैसे ही उनका वाहन वाशिम के करंजा के पास पंहुचा वह अनियंत्रित हो गया और सीधे जाकर टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.यह घटना आज रात 2 बजे से 3 बजे के बीच हुई। 2:30 बजे घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए अकोला रेफर कर दिया गया। 

हादसा कितना भयानक था इसी से समझा जा सकता है कि, मृतक बच्ची कार से बाहर फेंक दी गई और समृद्धि हाईवे के किनारे 200 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे के सभी पीड़ित नागपुर के रहने वाले हैं और संभव है कि हादसा किसी जंगली जानवर के सामने आने या ड्राइवर के झपकी लेने के कारण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *