- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : १०८ पोथीजी के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन

११०८ दिव्य त्रिवेणी संगम जलपुरित कलश महाकुंभ महोत्सव

नागपुर समाचार : श्रीमद भागवत कथा सप्त अयोजन समिति द्वारा विशाल महा- कुंभ कलश महोत्सव (११०८ महाकुंभ कलश यात्रा) तथा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ (१०८ पोथी के साथ) का भव्य आयोजन ८ जनवरी २०२३ से १५ जनवरी २०२३ तक श्री कच्छी वीसा ग्राउंड, लकड़गंज, नागपुर में प्रतिदिन दोपहर ३ से ६.३० बजे तक किया जा रहा हैं। इस भव्य आयोजन में मंगलकथा का रसपान वल्लभाचार्य पू. पा. गोस्वामी १०८ श्री व्रजराज महोदयश्री जी के अलौकिक मधुरवानी में होगा तथा दैनिक वचनामृत महोत्सव के अध्यक्ष वल्लभाचार्य पू. पा. गोस्वामी १०८ श्री श्री द्रुमिलकुमारजी महोदयश्री की अलौकिक मधुरवानी में किया जाएगा। कार्यक्रम के विषय में २० नवंबर को आयोजित प्रेस सभा में उपरोक्त जानकारी दी गई की या भागवत कार्यक्रम का विवरण निम्न प्रकार रहेगा।

दिनांक ८-१-२०२३ : भव्यतिभव्य शोभायात्रा (नगरयात्रा) जिसमें श्रीमद भागवतजी – पोथीजी एवं श्री गंगाजी, श्री यमुनाजी, श्री सरस्वतीजी जल से भरे ११०८ कलश एवं महाकुंभ के साथ अति दिव्य शोभायात्रा राजमार्ग पर निकलकर कथा श्रीमद भागवतजी तथा सभी दिव्य कलशो को कथा मडप में पधारकर भव्य स्वागत सहः धर्मसभा, पर फुलो की दृष्टि कर पुजन किया जायेंगा। कथा मंडप में अति दिव्य “श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री की झांकी के बीच कलशो को पुजन के लिये स्थापित मंडप पहोचेंगी।

११०८ दिव्य त्रिवेणी संगम जलपुरित कलश महाकुंभ महोत्सव : कलश मनोरथी बनने हेतु रू. ३१००/- द्रव्य सेवा रखी गई है। विराट महाकुंभ कलश महोत्सव जिसममें श्री गंगोत्री, श्री यमुनाजी, श्री सरस्वतीजी के अति पवित्र जलको प्रयागराज त्रिवेणी संगम से पूजन के साथ संतो एवं पू. के साथ संतो एवं पू. आचार्यश्रीयों द्वारा संगम स्थल पर भरा जायेंगा। जहां से ईन सभी पुजित दिव्य कलश एवं महाकुंभ को नागपुर लाया जायेगा।

यह हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति है कि जब ये दिव्य जल से भरे हुवे कलशो के नगर-प्रवेश पर सभी सनातनी मिलकर भव्य-दिव्य स्वागत कर नगर यात्रा की जायेंगी। जिससे पुरे नगर मे एवं घरो में ईससे बहुत ही दिव्य, सकारात्मक उर्जा पैदा होती है। ईन दिव्य पवित्र जल से भरे हुये कलशो को घरो में सादर स्थापित करने हेतु, एवं घरो में पवित्र सकारात्मक दिव्य उर्जा प्राप्ति के लिये सभी कलश मनोरथीयो को वैष्णवाचार्यों के करकमल द्वारा कार्यक्रम महोत्सव की पुर्णाहुति के दिन षोडषोपचार पूजन विधि के बाद पधराया जायेंगा।

घरो में कलश पघरामणी से उस घर में स्थित अनेक दोषो की निवृत्ति, वास्तुदोष, नकारात्मक उर्जा की निवृत्ति होती है और सकारात्मक उर्जा की प्राप्ती होती है। यह हमारी सनातन धर्म की प्राचिन भारतीय संस्कृति का श्रेष्ठ उदाहरण है। सभी सनातनी हिन्दु-जन लाभ ले सकेंगे।

दि. १५-०१-२०२३ को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति सबेरे ९ से १२ का सत्र रहेगा। एवं दोपहर ४ से ६ तक दिव्य ११०८ कलश महोत्सव में सभी कलश मनोरथी को अपन अपने कलशों का दिव्य षोडषोपचार पूजन करने का लाभ प्राप्त होगा। भारत के श्रेष्ठ विद्वान ब्राह्मणो द्वारा पूजन कराया जायेंगा। मनोरथीयों को अपने साथ कलश पूजन मनोरथी पास लाना अनिवार्य होगा। सभी कलश मनोरथी बैठकर पूजन विधि एवं महाआरती संपन्न करके सभी मनोरथी अपने अपने दिव्य कलशो को सानंद अपने घर में स्थापित करने हेतु पधारकर ले जा सकेंगे।

इस महा पुजन के समय जनहित के लिये सभी कलश मनोरथीयों पर पवित्र वैदिक अपार्जन मंत्रो से अभिमंत्रित जल को छीडकाव विद्वान ब्राम्हणो एवं संतो द्वारा किया जायेंगा। रोग निवृत्ति एवं स्वास्थ लाभ हेतु एवं कल्याण हेतु यह अभीमंत्रीत होगा।

कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु निम्न व्यक्तियों से संपर्क करें:-
जयप्रकाश पारेख, केयूर शाह, जयप्रकाश मालविया, अश्विन घानियात, मनोज मलकान, किशोर दिध्धपरा, तपन सांगाणी, जगदीश गोरसियात, निताबेन पारेख, धारिणी मनीष। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *