- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर समाचार : रासलीला और रुक्मिणी विवाह की कथा से भाव विभोर हुए भक्तगण

भगवान की रासलीला अद्भुत हैं, भगवान को हर हाल में याद करें : पंडित श्री संतोष शास्त्रीजी

नागपुर समाचार : बुधवार 16 नवंबर को हनुमान मंदिर, नेहरू नगर, नदंनवन स्थित आयोजित श्रीमद भागवत कथा के छटवे दिन में पंडित श्री संतोष शास्त्रीजी ने कथा में रासलीला एवं रुक्मिणी विवाह का बहुत ही सुन्दर वर्णन करते हुए कहा भगवान की रासलीला अद्भुत हैं भगवान के मन मन्दिर क्या चल रहा है यह केवल भगवान ही जानते है अतः सभी भक्तों को भगवान का सदैव ही वर्णन एवं चिंतन करना चाहिए उनका स्मरण करना चाहिए। भागवत कथा में आज संपूर्ण विधि विधान से तथा बहुत ही सुन्दर तरीके से तुलसी विवाह किया गया।

आपको बता दे की स्व. श्रीमती राजकुमारी गुप्ता की स्मृति में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नेहरू नगर, नंदनवन स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में किया गया है। पंडित श्री संतोष शास्त्रीजी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा व्यासपीठ पर विराज मान होकर अपनी मधुर वाणी से भक्तों को भागवत कथा ज्ञान का बोध करवा रहे हैं।

शुक्रवार ११ नवंबर को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था। उपस्थित श्रद्धालुओं को  पंडित श्री संतोष शास्त्रीजी ने बताया कि यदि उन्हें आंतरिक शांति चाहिए तो अपने कर्तव्य को सदा ही शुद्ध मन से करने की चेष्टा बढ़ानी हैं। कथा में नेहरू नगर के सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सुधीर गुप्ता एव्ं समस्त गुप्ता परिवार द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *