- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर समाचार : श्री नागपुर गुजराती ब्रम्हसमाज का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न

श्री नागपुर गुजराती ब्रम्हसमाज का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न

नागपुर समाचार : श्री नागपुर गुजराती ब्रम्हसमाज के गांधीबाग स्थित भवन में समाज के अध्यक्ष संजय ठाकर की अध्यक्षता में दीपावली स्नेह मिलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माता लक्ष्मी की पूजा कर दीप प्रज्वलन किया गया।

इसके पश्चात सभी समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज के ट्रस्टी अधिवक्ता नरेन्द्रभाई जहा, ट्रस्टी देवेंद्रभाई दवे, अध्यक्ष संजयभाई ठाकर, उपाध्यक्ष निखिलेशभाई ठाकर, राजेंद्रभाई मेहता, मानदमंत्री चेतन भाई जोशी, सहमंत्री मनीषभाई जोशी, सदस्य केयूर भाई व्यास, जयेशभाई जोशी, अनूपभाई शुक्ला, महिला मंडल अध्यक्ष हेमाबेन मेहता, मंत्री नीताबेन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष नूतनबेन जहा,  कीर्तिबेन जोशी, युवा मंडल अध्यक्ष जय जोशी, संजय पंड्या, प्रतीक शुक्ला, निखिल जोशी, धर्मेश शुक्ला, कनिष्क मेहता, रजनीकांतभाई मेहता, हितेश त्रिवेदी व्यवस्थापक चंद्रकांत भाई त्रिवेदी आदि उपस्थित थे, इस अवसर पर समाज प्रमुख संजय भाई ठाकुर दीपावली की शुभकामना देते हुए समाज के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

एवं मानद मंत्री चेतन भाई जोशी ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी आगामी कार्यक्रमों में सम समाज बंधुओं को बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रमों का लाभ लेने की विनंती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *