- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर समाचार : नवरात्री के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज् द्वारा चैतन्य देवीयों की झॉकीयॉ

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज् द्वारा चैतन्य देवीयों की झॉकीयॉ

नागपुर समाचार : नागपुर 01/10/2022 नवरात्री उत्सव के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज व्दारा विभिन्न स्थानों पर चैतन्य नवदुर्गा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी छापरुनगर स्थित सेवाकेन्द्र पर बहुत सुंदर मनोहारी झाँकियों का आयोजन किया गया है।

दलवी नर्सिग ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसीपल कु. अनघा सहारे, उपाध्यक्ष – श्रीमान सुभाष जी गोतमारे, छापरु नगर सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के रक्षा दीदी आदि की उपस्थिती में दिप प्रज्वलन कर झाँकियों का उद्घाटन किया गया। जहां पर 4 तारीख तक शाम को 6 बजे से 9.30 बजे तक लोग झाकियों का आनंद ले सकेंगे तथा इसमें विशेष लक्ष्मी देवी सरस्वती देवी, दुर्गा देवी, उमा देवी, गायत्री देवी आदि चैतन्य देवीयों का दर्शन भक्त लोग कर सकेंगे। इसमें विशेष नवरात्री का अध्यात्मिक रहस्य भी बताया जा रहा है।

झाँकियों में विशेष आकर्षण का केंद्र म्हैषासुर वध दिखाया गया है। म्हैषासुर को मारना अर्थात अपने अंदर के काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे दुर्गुनों को खत्म करने का प्रतिक है। और साथ ही यहां पर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें प्रदर्शनी द्वारा मनुष्य आत्माओं के चरित्र उत्थान से श्रेष्ठ समाज कि पुर्नस्थापना कैसे हो, राजयोग एवं आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा अनेक व्यसनो से जैसे तंबाकु, बिडी, सिगरेट, खर्रा, मोबाईल एडिक्शन से व्यक्ति कैसे छुटकारा पा सकता है, कैसे जीवन को खुशीयों से भरे साथ साथ तनाव से मुक्त जीवन कैसे जीये इस पर प्रकाश डाला जायेगा।

प्रदर्शनी जनता को निःशुल्क दिखाई जा रही है। नागपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी जी तथा सहसंचालिका मनिषा दीदी ने नागपूर वासीयों से चैतन्य नवदुर्गा झांकी एव राजयोग चित्र प्रदर्शनी का लाभ लेने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *