- धार्मिक , नागपुर समाचार

दीप स्तंभ फाउंडेशन व महिला योग समिति ने मनाया गुढीपाडवा।

नागपुर:- नववर्ष गुढी पाड़वा पर दीप स्तंभ फाउंडेशन व महिला योग समिति जानकी नगर के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। जानकीनगर हनुमान मंदिर में सुबह 5.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुधाकर कोहले व मनोहर सपकाल की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर समधुर गीतों का लोगों ने आनंद उठाते हुए नववर्ष का पहला दिन अनोखे अंदाज में मनाया। समिति की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रसाद वितरण कर नया साल सुख-समृद्धि और निरोगी रहे ऐसी कामना व्यक्त की।

                   कार्यक्रम का संचालन विद्या खडसे ने किया। आभार प्रदर्शन शीतल गोपावार ने माना। वैशाली कोहले के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनंदा शहाकार, कीर्ति लाखे, अनिता भोयर, सारिका ठाकरे, प्रीति चोपड़े ने अथक परिश्रम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *