- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : वामा विमर्श मंच का आम महोत्सव

नागपुर समाचार : नागपुर की अग्रणी संस्था वामा विमर्श मंच ने लगातार तीसरे वर्ष आम महोत्सव का सफल आयोजन किया। पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर के सुप्रसिद्ध शेफ सुधांशु कालरा , शेफ वंदना तनेजा , पर्यावरणविद् आर जे प्रीति तथा शिक्षाविद् व चित्रकार सोनिका बेदी उपस्थित थे। 

अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया और रजनी कौशिक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंच की अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा ने पर्यावरण दिवस व आम महोत्सव पर प्रस्तावना दी। अतिथि परिचय उपाध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन ने दिया। जिगिशा शाह व रेशम मदान के संयोजन में संचालन रजनी कौशिक ने किया। 

अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा को मंच पर अवसर प्रदान करने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। आर जे प्रीति ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण हित में छोटी छोटी कोशिशों हेतु अपनी स्टील की प्लेट , चम्मच, गिलास और अपनी ही पानी बाॅटल लेकर चलने की प्रेरणा दी।

डाॅ.आभा सिंह ने आम पर रोचक प्रश्नोत्तरी करवायी जिसका जवाब उपस्थित जनों ने उत्साह पूर्वक दिया। आम के व्यंजन स्पर्धा में मीठे व्यंजन में प्रथम रहीं रिंकू घोष , द्वितीय रहीं कामिनी शुक्ला और ममता सिंह तृतीय रहीं। नमकीन व्यंजन में अर्चना चौरसिया प्रथम , सुरेखा चौधरी द्वितीय और अवंती इंदुलकर तृतीय रहीं। निर्णय शेफ वंदना तनेजा व शेफ सुधांशु कालरा ने किया। 

वेशभूषा की रोचक स्पर्धा में सखियों ने आम की विभिन्न किस्मों के मुताबिक पत्तों और आम से श्रृंगार किया और रैम्प वाॅक भी किया । प्रथम रहीं प्रतिभा भोले, द्वितीय रहीं निरंजना गांधी और तृतीय अनिता गायकवाड रहीं। निर्णय सोनिका बेदी , अर्चना राज चौबे एवं दीपशिखा अग्रवाल ने किया। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने हेतु स्लोगन स्पर्धा में प्रथम नीरजा ठाकुर, द्वितीय सुमन अनेजा, तृतीय रजनी कौशिक रहीं। निर्णायक रहीं हेमलता मिश्र “मानवी” , सुधा राठौर एवं डाॅ.मधुलता व्यास इस अवसर पर वामा की सदस्य मधु पटोदिया के सुपुत्र स्वप्निल पटोदिया के नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनने पर अभिनंदन किया गया। 

पर्यावरणविद् योगेश अनेजा की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति अर्चना राज चौबे ने आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया।

स्पर्धाओं में अन्य प्रतिभागी थीं प्रीति कटकवार , छाया लिखार , कविता कौशिक , ऋतु असाई, अलका पाटणकर , माधुरी यादव , अलका देशपांडे , विधि ग्वालानी , सुषमा शर्मा , लक्ष्मी वर्मा , शिवानी सिंह , शारदा मिश्रा , संतोष बुद्धराजा , शशि अभिचंदानी , मीरा आहूजा , सुविधि जायसवाल और डाॅ.सायली सारडे , सचिव नीरजा ठाकुर एवं सुजाता दुबे का सहयोग रहा।

शबनम जैन , सुषमा भांगे , सुनीता रेकी , छवि चक्रवर्ती, किरण हटवार , नंदिता सोनी एवं अन्य सखियों की गरिमामय उपस्थिति रही।