- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर शहर युवक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया, जनआवाज दबाने का प्रयास

नागपुर समाचार : नागपुर शहर युवक कांग्रेस द्वारा गांधीबाग ज़ोन के सहआयुक्त को नागरिक समस्याओं के संबंध में निवेदन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

श्री विकास भाऊ ठाकरे, श्री प्रफुल गुडधे पाटील व श्री अतुल  कोटेचा इनके मार्गदर्शन मे किया गया इस निवेदन में महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने, बारिश पूर्व नाला सफाई, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, सरकारी स्कूलों की समस्याओं के समाधान तथा ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने जैसी जनहित की मांगें शामिल थीं।

किन्तु प्रशासन तक जनता की आवाज़ पहुँचाने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन रोककर हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है तथा जनता की समस्याओं को उठाने वाली आवाज़ को दबाने का प्रयास है।

युवक कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार और प्रशासन जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय आंदोलनकारियों को डराने और दबाने का काम कर रहे हैं। जनता की बुनियादी समस्याओं पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस बल का उपयोग कर विरोध की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. मेहुल अडवाणी, सचिव, महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस* ने कहा कि जनता के मुद्दों को उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि प्रशासन और भाजपा सरकार को जनता के सवालों का सामना करने में डर लग रहा है, तो यह उनकी विफलता का प्रमाण है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई भाजपा के डर और घबराहट को दर्शाती है।

अभिजीत दिनेश ठाकरे नागपुर शहर युवक कांग्रेस स्पष्ट करना चाहती है कि पुलिस कार्रवाई से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। जनता के हक, अधिकार और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कृतल आकारे अमन लुटे आयुष राऊत आयुष गायकवाड आदि कार्यकर्ताओ को जबरन हिरसात मे लिया गया। यह कार्यवाही भाजपा प्रशासन का डर और ज़ोन के अधिकारियाओ का भ्रष्टाचार उजागर करता है ये लडाई युवक काँग्रेस के माध्यम से लडते रहेंगे।

ना डरेंगे ना झुकेंगे…..