- Breaking News, IPL 2026, खेलकुद 

IPL समाचार : रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  ने 55 रन से हराया, इशान बने प्लेयर ऑफ द मैच

IPL समाचार : सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 की टॉप-3 टीमों पर मुहर लग गई। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया। हार के बाद भी आरसीबी 18 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि पहले क्‍वालिफायर में किन टीमों के बीच टक्‍कर होगी।

टॉप-2 टीमों की होगी जंग

आईपीएल 2026 का पहला क्‍वालिफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसमें प्‍वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें टकराएंगी। आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के 18-18 अंक हैं। हालांकि, बेहतर रन रेट के कारण गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। ऐसे में पहले क्‍वालिफायर मुकाबले में आरसीबी का सामना गुजरात से होगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल का टिकट कटाएगी। वहीं हारने वाली टीम को दूसरा मौका मिलेगा।

एलिमिनेटर खेलेगी हैदराबाद

प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। हैदराबाद तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है, वहीं चौथी टीम के लिए अभी 3 टीमों (राजस्‍थान, पंजाब और कोलकाता) के बीच टक्‍कर है। एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम का सफर थम जाएगा, वहीं जीतने वाली टीम दूसरे क्‍वालिफायर में पहला क्‍वालिफायर हारने वाली टीम से टकराएगी। इस मैच को जो टीम अपने नाम करेगी, उसे भी फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

प्‍लेऑफ का शेड्यूल

पहला क्‍वालिफायर 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद 27 मई को मुल्‍लांपुर में एलिमिनेटर मैच होगा।

29 मई को दूसरा क्‍वालिफायर भी मुल्‍लांपुर में खेला जाएगा।

इसके बाद 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 प्‍वाइंट्स टेबल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 18 अंक (+0.783)

गुजरात टाइटंस: 18 अंक (+0.695)

सनराइजर्स हैदराबाद: 18 अंक (+0.524)

राजस्‍थान रॉयल्‍स: 14 अंक (+0.083)

पंजाब किंग्‍स: 13 अंक (+0.227)

कोलकाता नाइट राइडर्स: 13 अंक (+0.011)