नागपुर समाचार : कांग्रेस के वरिष्ठ व निष्ठावान नेता प्रफुल्ल गुडधे को नागपुर शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जनता की समस्याओं को प्रखरता से उठाने वाले नेता के रूप में पहचाने जाने वाले प्रफुल्ल अब नागपुर में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और शहर के विकास के लिए कमान संभालेंगे। पिछले कई वर्षों से विकास ठाकरे इस पद को संभाल रहे थे। अंतः शीर्ष नेतृत्व ने बदलाव करने का निर्णय लिया है।
गुडधे की नियुक्ति से नागपुर में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं और आधार को एक नई ऊर्जा मिलेगी जिससे संगठन में नया जोश आएगा। नये नेतृत्व के तहत पार्टी सार्वजनिक समस्याओं, शहर के समग्र विकास और समावेशी राजनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।




