- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण के समर्थन में नागपुर में उठी आवाज

नागपुर समाचार : अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण के समर्थन में मेहतर, बाल्मीकि एवं सुदर्शन मखियार समाज के प्रतिनिधियों ने जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई। इस संबंध में रवि भवन में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की।

कार्यक्रम में जयसिंह कुशवाह और बाली मंडुप ने कहा कि अनुसूचित जाति के भीतर उपवर्गीकरण समय की जरूरत है, जिससे सभी वर्गों को समान रूप से आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से रखा।