- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : जन्मदिन को बनाया सेवा का माध्यम, AUNJ फाउंडेशन ने बच्चों में बांटी खुशियां

नागपूर समाचार : राज्यमंत्री एवं रामटेक के विधायक अशिष जायसवालजी के जन्मदिन को एक नई दिशा देते हुए अशिष उमादेवी नंदकिशोर जायसवाल (AUNJ) फाउंडेशन ने इसे सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। फाउंडेशन के सदस्य अवैश खान एवं निक्कू पिल्ले के नेतृत्व में टीम ने कान्हान स्थित मांटीमंत निवासी शाला एवं छात्रावास पहुंचकर 50 से अधिक बच्चों को राशन किट, शैक्षणिक सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के साथ मिलकर किया गया केक कटिंग समारोह रहा, जिसमें सभी ने मिलकर विधायक जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अवैश खान, निक्कू पिल्ले, राजा कुमार, अमीन खान, अभिलाष पिल्ले, तनिष्क पिल्ले एवं सुशील भीवगड़े सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। फाउंडेशन का मानना है कि समाज के कमजोर वर्ग के साथ खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है, और इसी उद्देश्य के साथ संस्था आगे भी निरंतर कार्य करती रहेगी।