- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : विश्व शांति हेतु 200 कुण्डीय गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के लिए नागपुर में विप्र सभा 27 फरवरी को

नागपुर समाचार : विश्व व्यापी उपद्रवों, आतंकवाद तथा वैश्विक अस्थिरता के शमन और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से राजस्थान के पवित्र तीर्थराज पुष्कर स्थित गायत्री शक्तिपीठ (मणिवेदिका पीठ) में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 के मध्य 200 कुण्डीय शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस महायज्ञ का आयोजन यज्ञ सम्राट खामी श्री प्रवर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश से वैदिक आचार्य एवं साधक सहभागिता करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ केवल ब्राह्मण बंधुओं के सहयोग से ही पूर्णता को प्राप्त कर सकेगा। इसी उद्देश्य से नागपुर में विप्र समाज की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें महायज्ञ की रूपरेखा, सहभागिता, अनुष्ठान व्यवस्था तथा दायित्व निर्धारण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज करेंगे।

यह सभा 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को सायं 7:00 बजे अमृत भवन, नॉर्थ अंबाझरी रोड, नागपुर में आयोजित होगी। सर्व विप्र समाज, नागपुर की ओर से सभी आदरणीय विप्र बंधुओं से समय पर उपस्थित रहकर राष्ट्र निर्माण और विश्व कल्याण के इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता का विनम्र आग्रह किया गया है।

आयोजकों ने कहा है कि “दैवाधीनं जगत् सर्वं, मन्त्राधीनाश्च देवताः” की भावना के साथ वैदिक मंत्रशक्ति के माध्यम से विश्व शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार ही इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य है। अधिक जानकारी हेतु 9665054508 पर संपर्क किया जा सकता है।