नागपुर समाचार : नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना 20 सूत्रीय घोषणापत्र जारी कर दिया है। मंगलवार को नागपुर शहर के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल तथा विधायक एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया गया। घोषणापत्र में कांग्रेस ने प्रत्येक नागरिक को 30 हजार लीटर मुफ्त पानी, 500 वर्गफुट तक के भूखंड पर कर से छूट, बीपीएल परिवारों को बाजारों में मुफ्त दुकानें तथा निजी अस्पतालों में मुफ्त ओपीडी जैसी प्रमुख घोषणाएं शामिल की हैं।
भाजपा ने अपने वादे नहीं किए पुरे- ठाकरे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि, “पिछले 19 साल से मनपा पर भाजपा की सत्ता है। भाजपा ने इतने सालों में जितने वादे किये उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। आवारा कुत्ते, बढ़े हुए टैक्स, पानी के बिल, कचरा जमा होना, सीवर लाइन और पाइप चोक होना जैसी समस्याएं बनी हुई है।” ठाकरे ने आगे कहा कि, अगर इन समस्याओं का समाधान हो गया होगा, तो जनता भाजपा को मतदान नहीं करेगी। बल्कि हमारे साथ आएगी और कांग्रेस पार्टी को मतदान करेगी।”




