विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में प्रभाग क्र. 18 में भाजपा को मिली नई ऊर्जा
गोंदिया समाचार : आगामी गोंदिया नगरपरिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रभाग क्रमांक 18 में एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के प्रभावशाली नेता, पूर्व पार्षद एवं सभापति नेहा रॉकी नायक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत बाला ठवकर तथा उनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को नई मजबूती प्रदान की।
यह प्रवेश विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें उनके विचारों और विकास की नीति से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया।
“भाजपा में बढ़ता जनविश्वास—विकास की राजनीति का प्रमाण” – विधायक विनोद अग्रवाल
“यह सिर्फ प्रवेश नहीं, बल्कि जनमानस का भाजपा की विकास नीति में बढ़ता भरोसा है। हमारे द्वार विकास के लिए हमेशा खुले हैं, और इन सभी साथियों के आने से संगठन को नई शक्ति मिलेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रभाग 18 में भाजपा अब और अधिक मजबूती के साथ जनसमस्याओं पर कार्य करेगी और नगरपरिषद चुनाव में जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक परिणाम देगी।
नेहा रॉकी नायक का नेतृत्व और लोकप्रियता भाजपा के लिए बड़ा लाभ
पूर्व सभापति नेहा रॉकी नायक ने कहा कि, “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो धरातल पर विकास को प्राथमिकता देती है। विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर हमने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया है।”
उनकी सक्रियता, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष उन्हें प्रभाग 18 की मजबूत आवाज बनाती रही है। भाजपा में प्रवेश से अब वह क्षेत्र के हित में और व्यापक स्तर पर कार्य कर सकेंगी।
नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का विधायक विनोद अग्रवाल और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधानिक स्वागत, पुष्पगुच्छ, दुपट्टा एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, महिला समूह, युवा संगठन तथा भाजपा मंडल व मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आगामी नगरपरिषद चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत
प्रभाग क्रमांक 18 में नेहा रॉकी नायक और प्रशांत बाला ठवकर जैसे सक्रिय नामों का भाजपा से जुड़ना चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इन दोनों नेताओं का क्षेत्र में मजबूत जनाधार है, जो सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाएगा।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नेहा रॉकी नायक और प्रशांत बाला ठवकर का भाजपा में प्रवेश गोंदिया नगरपरिषद चुनाव से ठीक पहले भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यह शक्ति-संवर्धन भाजपा को चुनाव में निर्णायक लाभ देगा और प्रभाग 18 में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।




