- Breaking News, नागपुर समाचार, सम्मानित

नागपुर समाचार : प्रख्यात फाग गायक मुरली दाधीच पोमी का स्नेहिल सत्कार

नागपुर समाचार : राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा निरंतर पारंपरिक चली आ रही संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जाता रहा है. जिसके अंतर्गत शादी ब्याह आयोजन में गए जाने वाले भजन, राती जगा गीत और अन्य त्यौहारो में गए जाने वाले गीत का समावेश है. हालही में महिलाओं के लिए श्रीमती गायत्री शर्मा के संयोजन में गीत सीखने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया.  

इसी कड़ी में होली के अवसर पर राजस्थानी संस्कृति के फाग गीतों को संजोए रख कर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करने वाले मध्य भारत के प्रख्यात फाग गायक पोमी का भव्य सत्कार नागपुर शहर के पूर्व महापौर एवं भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी द्वारा किया गया. अपने सत्कार के अवसर पर पोमी ने कहा कि फाग गीत विलुप्त होने की कगार पर है यह हमारा सामुहिक प्रयास बनता है कि इसे बचाया जाए ताकि युवाओ को इसका महत्व समझ सके. उन्होंने अपने सत्कार को अपने माता-पिता एवं संपूर्ण फाग गीतों के समय साथ देने वाले साथियों को इसका श्रेय दिया. 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विश्वजीत भगत, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, कैलाश शर्मा, अरविंद शर्मा, जे पी शर्मा, सुनील शर्मा, नंदु शर्मा, सुशील शर्मा, महेंद्र शर्मा, चंदन सुतार, विनोद बाटु,नवीन शर्मा, हरीश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा ,गोविंद शर्मा, राजेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, आनंद चौबे, मोहन शर्मा , जुगलकिशोर शर्मा, दीपक शर्मा, रवि शर्मा, विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, गौरव शर्मा , सुरेश उपाध्याय, राजेश दुबे, गिरधारी शर्मा,महेंद्र पुरोहित, कमलेश शर्मा, वैभव शर्मा, विष्णु शर्मा, गोविंद जयपुरीया, शंभु शर्मा, मुरारी शर्मा, प्रमुखता से उपस्थित थे.