योग सत्र मे भारी संख्या मे रही योग साधकों की उपस्थति
आभासी एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से भी नागरिक हुए सम्मिलित
नागपुर समाचार : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल, रामनगर, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान मे “11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के उपलक्ष में दिनांक 21 जून 2025 को सुबह 7.30 बजे द.म.क्षे.सां.केंद्र, नागपुर स्थिति मुक्तांगण मे योग दिवस मनाया गया। योग सत्र का प्रारंभ केंद्र की निदेशिका श्रीमती आस्था कार्लेकर एवं जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल, नागपुर के योग प्रशिक्षक श्री सोपान अवचार द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया|
कार्यक्रम के समापन पर जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल, नागपुर के अध्यक्ष श्री रामभाऊ खांडवे गुरुजी की विशेष उपस्थिति रही| इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों का मार्गदर्शन भी किया| इनके साथ ही जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल, नागपुर के कार्यवाहक श्री मिलिंद वजलवार भी इस अवसर पर उपस्थित थे|
इस वर्ष 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”| इसी थीम कों ध्यान मे रखते हूए केंद्र ने केंद्र के सुंदर प्राकृतिक वातावरण मे योग सत्र का आयोजन किया तथा विगत 13 वर्षो से नियमित रूपसे केंद्र मे योगाभ्यास वर्ग लिए जाते है। योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन मे केंद्र की निदेशिका, सभी अधिकारी/ कर्मचारी, जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल के योगाभ्यासी सदस्य एवं नागरिकों ने मिलकर योग किया|
इस आयोजन मे गूगल मीट की सहायता से भी आभासी रूप से भारी संख्या मे नागरिक सहभागी हुए| साथ ही ये सम्पूर्ण कार्यक्रम दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के फ़ेसबूक पेज पर भी लाईव प्रसारित किया गया| इसके माध्यम से भी नागरिक इस योग सत्र से जुड़े|
इस आयोजन के साथ ही केंद्र द्वारा नागपुर महानगर पालिका एवं जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल, नागपुर के साथ सुबह 6.30 बजे यशवंत स्टेडियम, नागपुर मे एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया| इसमे हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज काराई| इस आयोजन मे केंद्र के कर्मचारियों ने सहभाग लिया|
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा ये दोनों भी आयोजन केंद्र की निदेशिका श्रीमती आस्था कार्लेकर के मार्गदर्शन मे सफलता पूर्वक पूर्ण हुए|