- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : थाईलैंड के पटाया में गूंजा भारत का हुनर, ‘प्राइड ऑफ इंडिया इंटरनेशन 2025’ का भव्य आयोजन

नागपुर समाचार : पूनम प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित हुआ ‘प्राइड ऑफ इंडिया इंटरनेशन 2025’ शो, जिसमें भारत सहित थाईलैंड के मॉडल्स ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भव्य आयोजन पटाया के प्रसिद्ध L.K. ग्रैंड इम्पीरियल लिविंग में आयोजित किया गया, जिसकी आयोजिका पूनम गोकुपुरे रहीं। शो की खास बात यह रही कि इसमें मिस, मिसेज और किड्स तीनों कैटेगरी में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में अतुल सर, प्रदीप पाली और साक्षी रेवतकर शामिल रहे जिन्होंने निष्पक्षता से विजेताओं का चयन किया।

विजेताओं की सूची

किड्स कैटेगरी: प्राप्ति जस बनीं विनर

मिस इंडिया इंटरनेशन: तोशी कोटांगले

मिसेज प्राइड ऑफ इंडिया इंटरनेशन: प्रियदर्शिनी बोस

मिसेज सेकंड रनरअप: भार्गवी पसगड़

मिसेज प्लेटिनम विनर: कल्पना पराग भटट

मिसेज फर्स्ट रनरअप: दीप्ती बोबडे (यवतमाल)

विशेष प्रतिभा प्रदर्शन: पूजा राठौड़ (छत्तीसगढ़)

अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भी भागीदारी

इस शो को थाईलैंड के प्रतिष्ठित चैनलों ने भी कवर किया। अमित शर्मा (इंडो-थाई न्यूज), मिस्टर संजय गौर (नवभारत), और संतनु (पेज 3 न्यूज) विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे।

फैशन का भारतीय रंग

शो की विशेषता रही भारत की पारंपरिक वेशभूषा – खादी और कॉटन साड़ियां, जिन्हें मंच पर विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। भारत के सुप्रसिद्ध डिज़ाइनर डॉ. नवीन फॉरेवर (जिन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया डिजाइनर शो भी किया है) ने थाईलैंड की मॉडल्स पर मरमेड ड्रेस पेश की। वहीं श्रद्धा पाद मासे ने इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन के जरिए खुद को एक बेस्ट डिज़ाइनर के रूप में प्रस्तुत किया।

भारत की संस्कृति को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

शो का उद्देश्य केवल फैशन शो नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, वेशभूषा और हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना था। पूनम गोकुपुरे के नेतृत्व में पूनम प्रोडक्शन इस दिशा में एक सशक्त प्रयास कर रहा है।

जुड़िए पूनम प्रोडक्शन के साथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनम प्रोडक्शन की ओर से यह भी बताया गया कि जो भी व्यक्ति, ब्रांड या संस्था भारत की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर लाना चाहते हैं, वे पूनम प्रोडक्शन से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें : 77450 35564 | 90215 71091

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *