- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : खुद को दिलासा देने के लिए कांग्रेस नेता खुद से बोल रहे झूठ – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

राहुल गांधी के लेख को मुख्यमंत्री फडणवीस ने की निंदा

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के लिखे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निंदा की है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि, “राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के पहले ही हार स्वीकार कर ली है। वह झूठ बोलकर खुद को दिलासा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता के लेख को राज्य की महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। 

फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी का व्यवहार उनकी पार्टी की लगातार हार से हताशा का प्रतीक है। झूठे आरोप लगाने के बजाय उन्हें जनता के बीच जाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए।” “राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर देश की छवि खराब की है।